संविधान सभा की प्रमुख समितियां ,उप समितियां और उनके अध्यक्ष - (Major Committees of the Constituent Assembly of India and their heads in Hindi)

संविधान सभा की समितियां

संविधान सभा की समितियां
Major Committees of the Constituent Assembly


संविधान सभा ने संविधान के निर्माण से संबंधित कार्यों को करने के लिए कई समितियों का गठन किया। इसमें से 8 बड़ी समितियां थी तथा अन्य छोटी। इन समितियों तथा इनके अध्यायों के नाम इस प्रकार हैं -

बड़ी समितियां

1.        संघ शक्ति समिति - जवाहर लाल नेहरू

2.        संघीय संविधान समिति - जवाहर लाल नेहरू

3.        प्रान्तीय संविधान समिति - सरदार पटेल 

4.        प्रारूप समिति - डॅा॰ बीआर अम्बेडकर

5.        मौलिक अधिकारों एवं अल्पसंख्कों संबघी परामर्श समिति - सरदार पटेल इस समिति की दो उपसमितियां थी-

(क) मौलिक अधिकार उप समिति - जे.बी. कुपलानी

(ख) अल्पसंख्यक उप समिति - एचसी मुखर्जी 6. प्रक्रिया नियम समिति – डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद

7. राज्यों के लिए समिति (राज्यों से समझौता करने वाली) - जवाहर लाल नेहरू 

8. संचालन समिति - डॅा राजेन्द्र प्रसाद


छोटी समितियां

1. संविधान सभा के कार्यों संबंधी समिति - जीबी मावलंकर

2. कार्य संचालन समिति - डॅा केएम मुंशी

3. सदन समिति - बी. पट्टाभि सितारमैय्या

4. राष्ट्र ध्वज सम्बघी तदर्थ समिति - डॅा॰ राजेन्द्र प्रसाद

5. मौलिक अधिकारों, अल्पसंख्यकों एवं जनजातियों तथा बहिष्कृत क्षेत्रों के लिए सलाहकार समिति (परामर्श दात समिति)- सरदार पटेल।

इस समिति के अंतर्गत निम्नलिखित उप-समितियां थी-

(ग) उत्तर-पूर्व सीमांत जनजातीय क्षेत्र असम को छोड़कर तथा आंशिक रूप से छोड़े गये क्षेत्रों के लिए उप समिति- गोपीनाथ बरदोई।

(घ) छोड़े गये एवं आंशिक रूप से छोड़े गये क्षेत्रों (असम में स्थित क्षेत्रों को छोड़कर) के लिए उपसमिति ए.वी. ठक्कर।

6.  क्रीडेंन्सिल समिति - सर अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर

7. वित्त एवं कर्मचारी (स्टाफ समिति) - डॅा॰ राजेन्द्र प्रसाद

8. हिन्दी अनुवाद समिति

9. उर्दू अनुवाद समिति

10. प्रेस दीर्घा समिति

11. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के प्रभाव का आकलन करने वाली समिति ।

12. मुख्य आयुक्तों के प्रांतों के लिए समिति - बी. पट्टाभि सितारमैय्या

13.     भाषीय प्रांतों संबंधी आयोग।

14.     वित्तीय प्रावधानों संबंधी विशेषज्ञ समिति।

15.     सर्वोच्च न्यायालय के लिए तदर्थ समितियां - एम. वरदाचरियार।

कुछ प्रमुख समितियों का उल्लेख

इन सभी समितियों में सबसे प्रमुख थी – प्रारूप समिति जिसका वर्णन इस प्रकार है ।

भीम राव अंबेडकर

'प्रारूप समिति में अध्यक्ष भीम राव अम्बेडकर समेत कुल 7 सदस्य थे। जिनमें एन. गोपालस्वामी आयंगर, अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर, के. एम. मुंशी, मोहम्मद सादुल्लाह, बी.एल. मित्र एवं डी.पी. खेतान शामिल थे।*

बाद में इनमें बी. एल. मित्र के स्थान पर एन. माधव राव तथा डी.पी. खेतान की वर्ष 1948 में मृत्यु हो जाने पर टी.टी. कृष्णामाचारी को इस समिति में शामिल किया गया।*

तदर्थ झंडा समिति

तदर्थ झंडा समिति का गठन संविधान निर्मात्री परिषद ने 23 जून, 1947 को किया था, जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे तथा अन्य सदस्य थे अबुल कलाम आजाद, सरोजिनी नायडू, सी. राजगोपालाचारी, के.एम. मुंशी एवं डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ।

read more - 
 अभी तक प्रारूप समिति से विभिन्न आयोगों द्वारा पूछे गए  प्रश्न - 

संविधान के प्रमुख स्त्रोत - 

सम्पूर्ण संविधान यहाँ पढ़ें -

Post a Comment

0 Comments